अस्पताल में भर्ती सोनू निगम

By Staff

Sonu Nigam
मशहूर सिंगर सोनू निगम आजकल अस्पताल में हैं। उन्हे काफी सारी शारीरिक अस्वस्थता का सामना एक साथ करना पड़ रहा है। सोनू निगम को लो ब्लड प्रेशर , तनाव और माइनर स्लिप डिस्क की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। उनकी अस्वस्थता से संबंधित सूचना उनके प्रवक्ता ने दी है।

उसने बताया कि सोनू को उनके लो ब्लडप्रेशर के ट्रीटमेंट के लिए अभी और कुछ दिन अस्पताल में ही रहना होगा। सोनू को थोड़े समय के लिए कंप्लीट बेड रेस्ट की हिदायत दी गयी है। उन्हे कुहनियों की हड्डियों में भी कुछ दिक्कत है। उनकी कुहनियों की हड्डियों का इलाज भी चल रहा है।

सोनू इधर कुछ सालों से बहुत व्यस्त चल रहे हैं। अपने म्यूजिकल शो के कारण सोनू इंडिया और अमेरिका के बीच दौड़ते-भागते रहते हैं। सोनू अपने आने वाले कार्यक्रमों के लिए बेहद चिंतित हैं। उनके अगले शो इजरायल और सिंगापुर में हैं। वह जल्दी से जल्दी ठीक हो कर अपने काम पर वापस लौटना चाहते हैं। इसलिए बिल्कुल डॉक्टर्स की सलाह के मुताबिक ट्रीटमेंट और रेस्ट ले रहे हैं। सोनू निगम के लिए साल 2009 काफी खास रहा है। इस साल उन्होने पूरी दुनिया में मशहूर पॉप गायिका कॉयली मिनॉग के साथ काम किया। साल के अंत में फिल्म थ्री ईडियट में उनका गाया गाना 'ऑल इज वेल' सबकी जुबान पर चढ़ा हुआ है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X