‘ऑल इज़ वेल’ नहीं, गेट वेल सून सोनू
'ऑल इज़ वेल" के ज़रिए दर्शकों और श्रोताओं को खुश करने वाले गायक सोनू निगम का ऑल इज वेल नहीं है। सोनू फिलहाल लो ब्लड प्रेशर, थकान और कमर दर्द से जूझ रहे हैं और हॉस्पिटल में हैं। अस्वस्थ सोनू को डॉक्टरों ने पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है।
प्रोफेशनल फ्रंट पर सोनू ने वर्ष 2009 की शुरूआत हिट गानों 'सोनियो" और 'चिग्गी विग्गी" के साथ किया था और वर्ष की समाप्ति '3 इडियट्स" के लोकप्रिय और कर्णप्रिय गीत 'ऑल इज़ वेल" और 'ज़ुबी डुबी" से किया। मगर जहां तक उनके स्वास्थ की बात है तो वर्ष 2010 की शुरूआत उनके लिए काफी चिंताजनक रही।
वैसे स्वास्थ के कारण प्रोफेशनल फ्रंट पर सोनू को नुकसान हो सकता है। उनके करीबी लोगों के अनुसार उनके स्वास्थ का प्रभाव उनके सिंगापुर और इज़्राइल के प्रशंसकों पर पडेगा क्योंकि सोनू उनके लिए शो करने वाले थे। सो 'ऑल इज़ वेल" की तान पर नचानेवाले सोनू को हम यही कहेंगे 'गेट वेल सून"।


Click it and Unblock the Notifications