VIDEO: अक्षय कुमार का 'पानी वाला रोमांस'.. दिल छू जाएगा
[म्यूजिक] अक्षय कुमार और निमरत कौर की फिल्म एयरलिफ्ट की शूटिंग खत्म हो चुकी है। और अब फिल्म का पहला गाना रिलीज किया गया है। गाने की टाइटल है- 'सोच न सके..'
राजा कृष्णा मेनन के निर्देशन में बन रही फिल्म 'एयरलिफ्ट' 1990 के गल्फ वॉर पर आधारित है। बहरहाल, जो रिलीज किया गया है, वह पूरी तरह से रोमांटिक है। अक्षय कुमार और निमरत कौर पर फिल्माया यह गाना काफी रोमांटिक है। गाने को आवाज दी अरिजीत सिंह ने। बता दें, अक्षय कुमार पर अरिजीत सिंह की आवाज काफी अच्छी लग रही है।
देखिए फिल्म 'एयरलिफ्ट' के सेट की PICS
वहीं गाने का निर्देशन भी काफी बेहतरीन ढंग से किया गया है। खासकर बारिश में भींगते अक्षय और निमरत को देख फैंस बेहद खुश होंगे। हमें तो फिल्म का यह पहला गाना काफी अच्छा लगा। आप भी सुनें, यहां-


Click it and Unblock the Notifications



