#Remo: सिरिकध्धे ने बटोरे 1 मिलियन व्यूज़...रिलीज़ से पहले
सिवाकार्थिकेयन और कीर्ति सुरेश की आने वाली तमिल रॉम कॉम अभी से धमाके कर रही हैं। फिल्म का पहला प्रमोशनल गाना सिरिकध्धे, 18 अगस्त को रिलीज़ किया गया था और इतने से दिन में इस गाने ने यू ट्यूूब पर 1 मिलियन व्यूज़ बटोर लिए हैं।
इस गाने का एक अंग्रेज़ी वर्जन रिलीज़ के लिए तैयार है और इसे 5 सितंबर को एमटीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। गाने को गाया है अर्जुन कानूनगो और श्रीनिधि ने और मयूज़िक दिया है अनिरूद्ध रविचंदर ने।

गौरतलब है कि रेमो एक आगामी तमिल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसे भाग्यराज कानन ने डायरेक्ट किया है और पीसी श्रीराम ने फिल्म की सिनेमैटोग्राफी संभाली है। फिल्म 7 अक्टूबर को रिलीज़ होने के लिए तैयार है।
[ऋतिक इंतज़ार करते रह गए...ये रही आशिकी 3 की पहली झलक]
24ए एम स्टूडियो के बैनर तले बनी इस फिल्म को अभी से काफी पसंद किया गया है और उसका कारण है फिल्म का प्रमोशनल गाना सिरिकध्धे। फिल्म के बाकी गाने में 5 को रिलीज़ किए जाएंगे और ये गाने भी इतने ही हिट होंगे।
सिरिकध्धे बहुत ही रोमांटिक गाना है और केवल तमिल फैन्स को ही नहीं, बाकी भाषाओं में भी संगीत प्रेमियों का दिल जीत रहा है। सिवाकार्थिकेयन और कीर्ति तमिल फिल्म रजिनीमुरूगन की हिट जोड़ी हैं। सुनिए ये गाना


Click it and Unblock the Notifications












