Palak Haldi -Mehndi Pics: मिथुन से अरेंज मैरिज करने जा रही हैं सिंगर पलक मुच्छल, इस खानदान की बनेंगी बहुरानी

Palak Haldi -Mehndi Pics: सिंगर पलक मुच्छल 6 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं और उनकी शादी की रस्में पूरे रीति रिवाज़ के साथ ज़ोर शोर से शुरू हो चुकी है। पलक के घर पर ही उनकी हल्दी और मेंहदी की रस्में पूरी की गईं। इन रस्मों में एक्ट्रेस शीबा ने भी शिरकत की। पलक अपनी मेंहदी की रस्म के लिए हरे रंग के लहंगे में नज़र आईं।

वहीं हल्दी के लिए पलक ने पीले रंग का गरारा शरारा चुना। गौरतलब है कि पलक मुच्छल संगीत की दुनिया का जाना माना नाम हैं। वो और उनके भाई पलाश मुच्छल ने बहुत ही कम समय में काफी ज़्यादा नाम कमा लिया है।

म्यूज़िक डायरेक्टर मिथुन से शादी

म्यूज़िक डायरेक्टर मिथुन से शादी

पलक मुच्छल, म्यूज़िक डायरेक्टर मिथुन शर्मा से शादी करने जा रही हैं। कहा जा रहा है कि ये शादी अरेंज मैरिज है। पलक की मां ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी बेटी के लिए सामने से रिश्ता आया और उन्होंने इसे कुबूल कर लिया।

9 साल से जानते हैं

9 साल से जानते हैं

हालांकि, पलक मुच्छल और मिथुन शर्मा एक दूसरे को पिछले 12 सालों से जानते हैं और कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों एक दूसरे को तभी से डेट कर रहे हैं। मिथुन ने फिल्म आशिकी 2 में म्यूज़िक दिया था और इसी फिल्म के गाने चाहूं मैं या ना के साथ पलक मुच्छल को रातों रात स्टारडम मिला था।

खानदानी संगीतकार मिथुन

खानदानी संगीतकार मिथुन

गौरतलब है कि मिथुन शर्मा खानदानी संगीतकार हैं। वो मशहूर संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत - प्यारेलाल जी के प्यारेलाल के भतीजे हैं। मिथुन शर्मा, प्यारेलाल शर्मा के भाई के बेटे हैं और अब पलक इस मशहूर संगीतकार परिवार की बहू बनने जा रही हैं।

इंदौर में होगी शादी

इंदौर में होगी शादी

रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के पहले की सारी रस्में, पलक के मुंबई के घर से हो चुकी हैं जिनमें हल्दी और मेहंदी शामिल है। अब शादी के लिए पूरा परिवार इंदौर पहुंचेगा जहां 6 नवंबर को धूमधाम से पलक और मिथुन सात फेरे लेंगे।

मशहूर हैं पलक और पलाश

मशहूर हैं पलक और पलाश

गौरतलब है कि पलक मुच्छल और पलाश मुच्छल संगीत जगत में भाई बहन की मशहूर जोड़ी हैं। ये जोड़ी अपने काम के साथ साथ अपने चैरिटी काम के लिए भी मशहूर हैं। पलक एक संस्था से जुड़ी हैं जो बच्चों के दिल की सर्जरी और ट्रांसप्लांट के लिए पैसे इकट्ठा करती है। इस संस्था के लिए ज़रिए, पलक ने 2013 में 572 बच्चों की सर्जरी करवाई जिसके लिए उनका नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल है।

क्रिकेटर स्मृति मंदाना भी बनेंगी परिवार का हिस्सा

क्रिकेटर स्मृति मंदाना भी बनेंगी परिवार का हिस्सा

पलक के भाई पलाश मुच्छल, क्रिकेटर स्मृति मंदाना को डेट कर रहे हैं और पलक की शादी के बाद ये कपल भी शादी के बंधन में बंध सकता है। पलक के फैन्स भी उन्हें शादी की ढेरों बधाईयां दे रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X