हर्षदीप को मिला बिग स्टार आई एम ए अवार्ड

हर्षदीप ने ये गीत पंजाबी एलबम “द ग्रेट बिग पंजाबी वेडिंग" में गाया है। हर्षदीप के साथ इस एलबम में जिन अन्य गायक व गायिकाओ ने गाया है उनमे मुख्य हैं बंगलादेश की लोकप्रिय गायिका रुना लैला, पंजाबी पॉप गायक जसबीर जस्सी, पाकिस्तानी गायक उस्ताद शफ़क़त अमानत अली।
इतने उस्ताद गायकों के वाबजूद हर्षदीप अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहीं। गायिका हर्षदीप सूफी गायिकी के लिए जानी जाती हैं लेकिन लोकसंगीत की श्रेणी में इस अवार्ड का मिलना उनकी एक बड़ी उपलब्धि कहा जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











