VIDEO: दिलवाले लोगों को दिखाने के लिए शाहरूख को क्या क्या करना पड़ रहा!
[म्यूज़िक] आप चाहे मानिए या ना मानिए लेकिन दिलवाले एक अजीब सी फिल्म थी जिसे देखना किसी के बस के बाहर की बात है। लेकिन फिर भी लोग फिल्म को देख रहे हैं और इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दनादन बढ़ रहा है। हालांकि फिल्म को पसंद कोई नहीं कर रहा है, लेकिन चूंकि शाहरूख की फिल्म है इसलिए लोग इसे देख रहे हैं।
[WARNING: इन कारणों से मत देखिए दिलवाले]
और फिल्म को प्रमोट करने के लिए शाहरूख पूरी जी जान लगा रहे हैं। अब हाल ही में शुद्ध देसी गाने ने शाहरूख खान के गेरूआ पर एक Spoof बनाया है। इसमें गाने की जमकर खिल्ली उड़ाई गई है। हालांकि ये पैरोडी खुद भी फिल्म जितनी ही अझेल है लेकिन इससे भी ज़्यादा अझेल तब हो जाती है जब खुश शाहरूख इसमें नज़र आते हैं और डांस करने लगते हैं।
गाने के शुरूआती बोल हैं -
इस गाने की पैरोडी, करना बड़ा मुश्किल है
आधे से ज़्यादा काम इन्होंने खुद ही कर दिया
सेम लोकेशन दिखाके, रोहित के टेस्ट में मिलाके
टैकी कलर पैलेट से पूरा भर दिया
फिर भी पोपट बनेगा इंडिया
डाउट है तो मुझसे बेट लगा
हारा तो केकेआर तेरा,
जीता तो वानखेड़े मेरा, पोपट बनेगा इंडिया
शाहरूख इस वीडियो को लाइक करने और शुद्ध देसी गाने सब्सक्राइब करने की सलाह भी देते हैं। आप भी देखिए ये अझेल Spoof जिसे देखकर कम से कम हमें तो हंसी नहीं आई -


Click it and Unblock the Notifications
