..................... Shubh Nikah Song Launch: 'काठमांडू कनेक्शन' और 'जामताड़ा' स्टार अक्षा पर्दासनी ने मारी जबर्दस्त एंट्री | ‘Shubh Nikah’ Song Launch: Kathmandu Connection And Jamtara star Aksha Pardasany Makes A Grand Entry - Hindi Filmibeat

Shubh Nikah Song Launch: 'काठमांडू कनेक्शन' और 'जामताड़ा' स्टार अक्षा पर्दासनी ने मारी जबर्दस्त एंट्री

By Filmibeat Desk
shubh-nikah-song-launch-kathmandu-connection-and-jamtara-star-aksha-pardasany-makes-a-grand-entry

Shubh Nikah Song Launch: फ़िल्म 'शुभ निकाह' के गानों को बड़े ही भव्य तरीके से मुम्बई लॉन्च किया गया जहां फ़िल्म के सभी प्रमुख सितारे, क्रू के सदस्य मौजूद थे। इस मौके पर 'काठमांडू कनेक्शन' और 'जामताड़ा' स्टार अक्षा पर्दासानी ने जबर्दस्त एंट्री से लोगों का दिल जीत लिया।

'शुभ निकाह' के गानों के लॉन्च के मौके पर फ़िल्म के कलाकारों में लीड एक्टर अक्षा पर्दासानी के अलावा रोहित विक्रम, अर्श संधू, गोविंद नामदेव, पंकज बेरी, दीपक राणा, एहसान ख़ान कुंवर अजीज, लियाकत नासिर, महेंद्र रघुवंशी और गार्गी पटेल शामिल रहे। लेखक और निर्देशक अरशद सिद्दीकी, निर्माता भूपिंदर सिंह संधू और सह-निर्माता लक्ष्मी नारायण पांडे गुरू भी इस मौके पर मौजूद थे।

'शुभ निकाह' के तीन गानों को लॉन्च किया गया, जिस मौके‌ पर इंडस्ट्री के ख़ास मेहमानों को भी आमंत्रित किया गया था। इनमें शरद मल्होत्रा, विजय राज, सपना अवस्थी, प्रियांशु चटर्जी, प्रियंका खेरा जैसी कई मशहूर मौजूद थीं।

इस खास मौके पर अभिनेत्री अक्षा पर्दासानी ने‌ कहा, "मैं किसी भी प्रोजेक्ट साइन‌ करने के लिए अपने दिल की आवाज़ सुनती हूं। मुझे इस फ़िल्म की कहानी बहुत पसंद आई। मुझे अपना किरदार और फ़िल्म को लेकर निर्देशक का अप्रोच बहुत बढ़िया लगा। वो इस बात से पूरी तरह से आश्वस्त थे कि मैं इस फ़िल्म में ज़ोया का किरदार बढ़िया ढंग से निभाऊंगी। मैंने उनके इस कंविक्शन पर भरोसा दिखाया और फ़िल्म में काम करने‌ के लिए हामी भर दी।"

ग़ौरतलब है कि 'शुभ निकाह' 10 मार्च, 2023 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। उम्मीद है कि पारिवारिक और मनोरंजक फ़िल्म 'शुभ निकाह' दर्शकों को एक बेहद अलग किस्म की फ़िल्म देखने का अहसास कराएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X