'हमनशीं' बनकर दिल लुभायेंगी श्रेया घोषाल

बॉलीवुड की खूबसूरत और नामचीन गायिकाओ में से एक हैं श्रेया घोषाल। जिनकी खूबसूरत आवाज के सभी मुरीद हैं। इसलिए आवाज की मल्लिका पहली बार अपने चाहने वालों के लिए गजलों की सीरीज लेकर सामने आयी हैं। श्रेया के इस गजल एलबम का नाम है 'हमनशीं' ।

बुधवार को अपने जीवन के 30 साल पूरे करने वाली श्रेया अपनी इस कोशिश खुश हैं कि गैर-फिल्मी क्षेत्र में एक राह बनाने के लिए उन्होंने गजलों को चुना।

Did You Know: श्रेया ने अपना पहला फिल्मी गीत 16 साल क उम्र में गाया था

श्रेया ने एलबम लांच के मौके पर कहा, "मैं गजलों की प्रशंसक रही हूं, लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि इसे गैर-फिल्मी जगत में उतरने के लिए अपने पहले कदम के रूप में चुनूंगी।"

Must See: 'हमनशीं' एलबम लांच की तस्वीरें.

श्रेया कहती हैं कि गजलें उन्हें कुछ ऐसा करने का मौका देती हैं जो वह फिल्मों में नहीं कर सकती।गायिका ने कहा, "उर्दू शायरी की अपनी खूबसूरती और अपना असर है। मैं फिल्मों में राग आधारित गायकी नहीं कर सकती और यहां तक कि फिल्मों में उसकी उम्मीद भी नहीं करती।"

Did You Know: श्रेया ने अपने करियर की शुरुआत क्षेत्रीय संगीत एलबम और भक्ति गीतों से की। उन्होंने अपना पहला फिल्मी गीत संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' (बैरी पिया) में गाया। उस वक्त वह महज 16 साल की थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X