आज है श्रेया घोषाल का जन्मदिन, आप भी दें बधाई

श्रेया ने अपने कैरियर की शुरुआत फिल्म 'देवदास' से की। इस फिल्म में बेस्ट प्लेबैक सिंगर के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवार्ड और फिल्म फेयर अवार्ड भी मिला था। बचपन में उन्होंने जी टीवी के 'सा रे गा मा' का चिलड्रन एपीसोड जीता था। उस शो के जज कल्याण जी थे। उन्होंने श्रेया के माता पिता को कहा कि वो श्रेया को मुंबई लेकर आएं। इसके बाद श्रेया ने मुंबई आकर कल्याण जी से 18 महीने तक प्रशिक्षण लिया। इसके बाद उन्होंने शास्त्रीय संगीत में मुक्ता भीड़े से प्रशिक्षण लेती रहीं।
वर्ष 2000 में जब श्रेया ने जब 'सा रे गा मा पा' में दोबारा हिस्सा लिया तो निर्देशक संजय लीला भंसाली ने उनकी आवाज को 'देवदास' की पारो के लिए चुना और इस तरह से उन्हें पहला ब्रेक मिला। उस दिन से शुरू हुआ श्रेया का सफर आज तक बादस्तुर जारी है। उन्होंने 180 से अधिक फिल्मों के लिए गाना गाए और कई पुरस्कार भी जीते हैं।
'गौरव कपूर' ने ट्विटर पर लिखा जन्मदिन मुबारक और तुम्हारे जन्मदिन में तुम्हें हमारी सिक्रेट जगह पर कॉफी के लिए ले जाऊंगा।
सिंगर सुनिधि चौहान ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
कहानी के निर्देशक सुजॉय घोष लिखते हैं जन्मदिन मुबारक हो श्रेया, तुम्हें शुभकामनाएं गाकर देना चाहता हूं लेकिन ये तुम्हारा विभाग है।
इनके अलावा दीया मिर्जा, सोफी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। हमारी ओर से श्रेया को जन्मदिन की ढेरों बधाई आप भी श्रेया को इस खास अवसर पर बधाई दें।


Click it and Unblock the Notifications











