अभिनय में रूचि है: श्रेया घोषाल

हाल ही में लखनऊ महोत्सव में भाग लेने आई थी। इस दौरान घोषाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "मैं फिल्मों में अभिनय करने की भी इच्छा रखती हूं। पिछले दिनों मुझे कई फिल्मों के प्रस्ताव भी मिले लेकिन अत्यधिक व्यस्तता की वजह से मैं इनमें से किसी प्रस्ताव को स्वीकार नहीं कर पाई।"
उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि किसी बड़े बैनर की फिल्म का प्रस्ताव मिलता है तो वे अभिनय के क्षेत्र में भी अपने हाथ आजमा सकती हैं। हालांकि कुछ वर्ष पहले वे अनुराग बसु की फिल्म 'साया' में एक स्कूली छात्रा का किरदार निभा चुकी हैं।
गौरतलब हो कि इस बंगाली बाला ने अभी एक मराठी एलबम निकाला है।


Click it and Unblock the Notifications