#Countdown: फाइनल गियर में शिवाय...ये होगा नया दांव
अजय देवगन स्टारर शिवाय जैसे जैसे अपने रिलीज़ के नज़दीक पहुंच रही है, वैसे वैसे रोज़ फिल्म से जुड़ी नई खबर सामने आ रही है। अब फिल्म अपने आखिरी गियर में आ चुकी है और फिल्म का पहला गाना 11 सितंबर को रिलीज़ हो रहा है।
गाने के बोल हैं - आग भरे तेरे रग में। गाने को कंपोज़ किया है मिथुन ने और इसे गाया है मोहित चौहान ने। गाने के बोल सुनकर लग रहा है कि ये शिव तांडव जैसा कुछ हो जिसे सुनकर आपको मज़ा आ जाएगा।

वैसे अगर आपने ध्यान दिया हो तो 8 महीने पूरे हो चुके हैं लेकिन 2016 में केवल 9 ऐसे गाने आए जो लोगों की ज़ुबान पर बुरी तरह चढ़े। बाकी किसी भी फिल्म का म्यूज़िक एल्बम लोगों को पसंद नहीं आया।
[#Finally: शिवाय की कहानी के बारे में कुछ तो बाहर आया!]
देखिए 2016 की म्यूज़िक
सोच ना सके - एयरलिफ्ट
एयरलिफ्ट का ये गाना, नशे की तरह चढ़ा और अभी भी टॉप चार्टबस्टर्स में शामिल है। गाने को गाया है अरिजित सिंह ने।
जबरा
शायद इस साल का बेस्ट गाना था जिसे लोगों ने जितना सुना उतना ही उस पर जमकर थिरके। और शायद यही कारण था कि फिल्म में ये गाना ना मिलने पर लोग काफी निराश भी हुए।
जग घुमेया
सलमान खान का ये गाना ज़्यादा पॉपुलर शायद अरिजित सिंह कंट्रोवर्सी की वजह से हुआ लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं है कि फिल्म का बेस्ट गाना यही था।
हाई हील
की एंड का से सबको काफी उम्मीदें थीं लेकिन ना फिल्म चली ना ही फिल्म का म्यूज़िक एल्बम। हालांकि हाईहील चैलेंज की वजह से ये गाना काफी पॉपुलर हुआ।
चुल्ल
बादशाह का ये गाना इस साल का बेस्ट पार्टी नंबर बना हुआ है। सिद्धार्थ और आलिया की केमिस्ट्री के कारण या फिर इसके लिरिक्स के कारण। वैसे गाने के बीट्स भी काफी अच्छे थे।
बीट पे बूटी
अ फ्लाइंग जट का बीट पे बूटी चैलेंज फिल्म को भले ही ना चला पाया हो लेकिन इस गाने को खूब पब्लिसिटी मिली। और यही कारण है कि गाना काफी चला।
इक कुड़ी
उड़ता पंजाब का ये धीमा नंबर लोगों को काफी पसंद आया था और दिलजीत दोसान्ज्ह की आवाज़ ने चार्टबस्टर में जगह भी बनाई।
काला चश्मा
कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा का बार बार देखा का ये ट्रैक लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
ऐ दिल है मुश्किल
जब से करण जौहर की फिल्म का टीज़र रिलीज़ हुआ है तब से ये गाना लोगों की ज़ुबान पर चढ़ गया है। हालांकि जादू शायद इसलिए भी है कि इसे अरिजित ने गाया है।


Click it and Unblock the Notifications








