संगीत की शान बने शंकर

शंकर की टीम में राहुल वैद्य, शारिब, संजीव और नीति थे, जबकि शान की टीम में हर्षित सक्सेना, देबोजीत, अन्वेषा और शादाब को शामिल थे. मुंबई के चेंबूर में हुए एक भव्य समारोह में इस शो का फ़ाइनल हुआ, जिसमें संगीत जगत की जानीं-मानीं हस्तियों ने हिस्सा लिया. इस महामुक़ाबले में शंकर और शान की टीमों के अलावा संगीतकार-अभिनेता हिमेश रेशमिया, गायिका श्रेया घोषाल, संगीतकार-गायक मीका, संगीतकार-गायक मोहित चौहान की टीमों ने हिस्सा लिया.
लेकिन सेमी फ़ाइनल में हिमेश, शंकर महादेवन, शान और श्रेया की टीमें ही पहुँच पाईं. जबकि फ़ाइनल में शान और शंकर की टीमों का मुक़ाबला था. प्रतियोगिता के स्वरूप के मुताबिक़ नए और उभरते हुए गायकों और संगीत के क्षेत्र के इन महारथियों की टीमें बनाई गई थी.
टीवी रियल्टी शो शंकर महादेवन शान संगीतकार स्टार प्लस reality show shan shankar mahadevan singer star plus telivision


Click it and Unblock the Notifications