डांस के चलते 'IAS' का ख्वाब छोड़ा

Shaktimohan
शक्ति मोहन हमेशा से एक नौकरशाह बनना चाहती थीं लेकिन अब वह देश की एक नई नृत्य सनसनी बन गई हैं। 'डांस इंडिया डांस 2' की विजेता शक्ति कहती हैं कि अब वह अपने दिल की सुनेंगी और अपने नृत्य के जुनून को पूरा करने की दिशा में काम करेंगी। उन्होंने आईएएनएस से एक साक्षात्कार में कहा, "मैं स्कूल और कॉलेज में पढ़ाई-लिखाई में हमेशा अव्वल रहती थी और मैं भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने के लिए दृढ़ थी लेकिन तभी 'डांस इंडिया डांस' का पता चला और अब जब मैंने इसे जीत लिया है तो पीछे मुड़कर नहीं देखूंगी।"

राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर शक्ति कहती हैं, "मेरे पिता चाहते थे कि मैं प्रशासनिक सेवा की परीक्षा की तैयारी करूं और कहते थे कि 30 वर्ष की होने तक मैं इस दिशा में कोशिश करती रहूं लेकिन अब मैं उस दिशा में आगे नहीं बढ़ूंगी। अब मैं नृत्य की शिक्षा लेने जा रही हूं।"चौबीस वर्षीय शक्ति छह महीने पहले जी टीवी के शो 'डांस इंडिया डांस' में शामिल होने के लिए ऑडिशन देने आए हजारों प्रतिभागियों में शामिल थीं।

ऑडीशन से पहले उन्होंने नृत्य निर्देशक टेरेंस लिवाइज के संस्थान से नृत्य में तीन साल का डिप्लोमा किया था। वहीं से उन्हें इस शो में शामिल होने की प्रेरणा मिली।शक्ति कहती हैं कि वह हमेशा से ही नृत्य के अध्ययन के लिए विदेश जाना चाहती थीं लेकिन परिवार की आर्थिक तंगी के कारण ऐसा नहीं हो सका। अब उन्हें उम्मीद है कि वह बाहर जा सकेंगी और नृत्य निर्देशक बनने के काम में निखार ला सकेंगी और भारत में समकालीन नृत्य को बढ़ावा दे सकेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X