#JustIN: रिलीज़ से पहले ही शाहरूख की रईस के नाम अवार्ड और रिकॉर्ड!
शाहरूख खान की रईस अभी रिलीज़ नहीं हुई है लेकिन फिल्म ने रिकॉर्ड बनाना भी शुरू कर दिया है और अवार्ड लेना भी! सनी लियोन को भी इस बात के लिए धन्यवाद कर देना चाहिए।
शाहरूख खान की रईस अभी रिलीज़ नहीं हुई लेकिन उनकी लैला सनी लियोन ने फिल्म को काफी मशहूर कर दिया है। दरअसल, रईस रिकॉर्ड भी बना रही है और अवार्ड जीतने को भी तैयार है और ये सब हो रहा है सनी लियोन के गाने लैला ओ लैला के कारण।
80 के दशक के इस गाने को राम संपत ने रईस के लिए वापस बनाया है और ये गाना तहलका मचा रहा है। अगर रिकॉर्ड की बात करें तो यूट्यूब पर ही इस गाने को 11 मिलियन लोग सुन चुके।

हुआ यूं कि शाहरूख खान की रईस में लैला ओ लैला गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। वर्ल्ड म्यूज़िक अवार्ड्स एक ऐसा मंच है जो सबसे ज़्यादा पॉपुलर गानों को सम्मानित करती है। और इस साल लैला ओ लैला इस अवार्ड को जीतने वाला है वो भी शकीरा और रिकी मार्टिन जैसे इंटरनेशनल सिंगर्स को हराकर।
शाहरूख खान और उनकी लैला लोगों को वाकई बहुत पसंद आए हैं। फिलहाल, लोग गाने को बार बार सुन रहे हैं। वैसे हम आपको याद दिला देते हैं कुछ ऐसे ही रीमेक गानों की लिस्ट जो ओरिजिनल से बिल्कुल अलग होने के कारण लोगों में काफी पसंद किए गए -


Click it and Unblock the Notifications