JABAR: शाहरूख खान के फैन की धमाकेदार ओपनिंग...इस रिकॉर्ड के साथ!
[बॉलीवुड समाचार] शाहरूख खान की फैन, जो 15 अप्रैल को रिलीज़ हो रही, अपने धमाकेदार प्रमोशन का आगाज़ कर चुकी है। और इसकी ओपनिंग हुई फिल्म के पहले गाने से।
शाहरूख खान ने अपने कॉलेज हंसराज कॉलेज, दिल्ली, में फैन का पहला गाना लॉन्च किया। गाने का नाम है - जबरा और बोल हैं मैं तेरा जबरा फैन हो गया।
[OVERDOSE: रोमांटिक शाहरूख काजोल......उफ्फ!]
जिन्हें नहीं पता है जबरा दिल्ली - यूपी का शब्द है - जिसे जबर भी कह सकते हैं। गाने ने नाम की ही तरह ज़बर्दस्त ओपनिंग की है। और दो दिनों में ही गाने को मिल चुके हैं 1 मिलियन व्यूज़।
यानि कि गाने को यू ट्यूब पर 10 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है और गाने पर फैन्स के रिएक्शन धमाकेदार हैं। देखा जाए तो गाने के बोल हैं ही इतने ज़बर्दस्त कि, इसे एक बार सुनकर रहा ही नहीं जा सकता है।
फैन का म्यूज़िक दिया है ए आर रहमान ने। वैसे जानिए, पिछले साल यूट्यूब पर देखे गए सबसे ज़्यादा गाने -


Click it and Unblock the Notifications