शाहरुख के हाथों 'शीरीं फरहाद की तो निकल पड़ी' का म्यूसिक लांच
बॉलीवुड में कुछ सिलेब्रिटीज की दोस्ती हमेशा खबरों में रहती है। इन्हीं में से एक है किंग खान शाहरुख और निर्देशक-एक्टर फराह खान की दोस्ती। पिछले दिनों फराह की बतौर एक्टर पहली फिल्म शीरीं फरहाद की तो निकल पड़ी का म्यूसिक लांच शाहरुख खान के हाथों हुआ। शाहरुख और फराह के बीच काफी समय से बात चीत बंद होने की खबर थी।
कुछ महीनों पहले ही मीडिया ने खबर दी थी कि शाहरुख ने मुंबई में एक पार्टी के दौरान फराह खान के पति शिरीष कुंदर को थप्पड़ मार दिया था। इस वाक्ये के बाद से ही शाहरुख और फराह किसी भी पब्लिक प्लेस पर एक दूसरे के साथ नज़र नहीं आए। यहां तक की दोनों सिलेब्रिटी एक दूसरे के बारे में कुछ भी कहने से भी बचते रहे।
शीरीं फरहाद की तो निकल पड़ी से संजय लीला भंसाली की बहुन बेला सहगल निर्माता के तौर पर बॉलीवुड में पहला कदम रखने जा रही हैं और साथ ही फराह भी इसी फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रही हैं। फिल्म 'शीरीं फरहाद की तो निकल पड़ी' का फर्स्ट लुक सलमान खान की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' से मिलता जुलता है साथ ही इसका एक और पोस्टर है जिसमें शाहरुख की फिल्म कुछ कुछ होता है के मुख्य किरदारों अंजली और राहुल के रुप में फराह और बोमन इरानी नज़र आ रहे हैं। ऐसे में शाहरुख का फिल्म के म्यूसिक लांच में उपस्थित होना फिल्म के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है।
म्यूसिक लांच के दौरान शाहरुख ने फिल्म के मुख्य किरदार बोमन इरानी के साथ दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में अपना मशहूर एक्ट भी किया। पूरे इवेंट में शाहरुख और फराह एक दूसरे के साथ हंसते मुस्कुराते नज़र आए। साथ ही फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली और बेला सहगल के साथ भी शाहरुख खान काफी अच्छी बौंडिग बनाते हुए दिखे। म्यूसिक लांच में जैकी श्राफ भी मौजूद थे।


Click it and Unblock the Notifications












