आ गया जब हैरी मेट सेजल का Phurr Song..बस सुनकर झूम उठेंगे आप
आखिरकार लंबे इंतजार के बाद जब हैरी मेट सेजल का फुर्र गाना रिलीज हो चुका है। ना सिर्फ ये गाना जबरदस्त है बल्कि शाहरुख अनुष्का भी इस गाने में बहुत अच्छे लग रहे हैं। गाना सुनने के बाद आप भी इसपर थिरकने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। इस गाने की खासियत ये है कि इसे संगीतकार प्रीतम और इंटरनेशन आर्टिस्ट डीजे डिप्लो के साथ मिलकर बनाया है।
[#FirstReview: जब हैरी मेट सेजल....शाहरूख खान देंगे साल की पहली ब्लॉकबस्टर...A1]
शाहरुख खान ने खुद इस गाने को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आपको बता दें कि इस गाने का टीजर कल ही आया था और लोगों में इसके लिए जबरदस्त उत्सुकता थी। गाना भी काफी धड़ल्ले वायरल हो रहा है और लोगों को पसंद भी आ रहा है । तो देर किस बात की आप भी सुनिये फुर्र सॉन्ग..
प्रीतम ने इस गाने के बारे में बात करते हुए कहा कि "हम लोग पिछले साल मिले थे। उन्होंने हमें कुछ गाने दिए थे, और उनमें से चुनने के लिए कहा था।वे इंस्ट्रूमेंटल ट्रैक थे, इम्तियाज ने उसमें से एक गाना चुना था। मैं डिप्लो के इस इंस्ट्रूमेंटल पर गाना तैयार किया"
इस गाने को लिखा है इरशाद कामिल ने और उन्होंने इसके लिए इस मजेदार शब्द फुर्र को चुना। इस गाने को तुषार जोशी ने गाया है।फिल्म रिलीज होने के एक दिन पहले इस गाने को रिलीज किया है जो फिल्म की उत्सुकता बढ़ा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











