शान-सुनिधि एनिमेटेड फिल्म 'रिओ' को देगें अपनी आवाज

Sunidhi Chauhan
अब तक हमने कई फिल्मों में गायकों को फिल्म के परदे पर भी देखा है। अब इस बार मशहूर गायिका सुनिधि चौहान और शान ने इसी परंपरा को आगे बढ़ाया है, लेकिन कुछ अलग अंदाज में। वे दोनों जल्द ही रिलीज होनेवाली एनिमेटेड 3डी फिल्म रिओ में कैरेक्ट्र्स को अपनी आवाज देते नजर आयेंगे।

फिल्म की लीड किरदार ब्लू और ज्वेल नामक किरदारों को शान और सुनिधि अपनी आवाज दे रहे हैं। हाल ही फॉक्स स्टार स्टूडियोज में इस फिल्म के लिए उनकी आवाज की रिकॉर्डिंग की गयी। शान ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि वह एनिमेशन फिल्मों के बहुत बड़े फैन रहे हैं इसलिए जब उन्हें यह मौका मिला तो उन्होंने तुरंत हां कर दी।

शान का मानना है कि यह फिल्म सभी वर्ग के लोग एंजॉय करेंगे और मुझे सुनिधि के साथ काम करके बहुत मजा आया। फिल्म में हमारे द्वारा गाये गये गीत भी हैं, सुनिधि ने इस बारे में बातचीत करते हुए कहा कि वह कई वर्षों से किसी एनिमेशन फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थीं।

सो जब उन्होंने रिओ का मौका मिला तो उन्होंने फौरन हां कर दी। सुनिधि ने कहा कि यह उनके लिए भी नया अनुभव होगा। गौरतलब है कि इसी फिल्म में अन्य एनिमेटेड किरदारों की आवाज रणबीर सोरी और विनय पाठक ने भी दी है।

उल्लेखनीय है कि इसी फिल्म का हिस्सा द सोशल नेटवर्किंग जैसी फिल्म में काम कर चुके जेस इसानबर्ग भी बन रहे हैं तो निश्चित तौर पर फिल्म में धुरंधरों की आवाज सुनने को मिलेगी। अब देखना है कि फिल्म दर्शकों के दिल पर क्या कमाल दिखा पाती है। फिल्म 8 अप्रेल को अंग्रेजी व हिंदी भाषा में भारत में रिलीज हो रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X