शान की जवानी बनी पत्नी और बच्चों की परेशानी

शान ने बताया, मेरे बच्चे बड़े हो रहे हैं और वे मुझे अपने बाल काटने के लिए कहते हैं। वे मुझे कहते हैं कि क्या आप बड़े बालों के साथ रॉकस्टार जैसा दिखना चाहते हैं? हम अपने दोस्तों को क्या बताएंगे? तो कृपया करके अपनी उम्र के हिसाब से बर्ताव करें, लोग क्या कहेंगे।
उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी राधिका भी यही सोचती है कि मैं 40 वर्ष का होने वाला हूं, लेकिन इसके बावजूद 14 वर्ष के बच्चे जैसा दिखने की कोशिश कर रहा हूं। शान ने अपने सफर की शुरूआत 2000 में 'तनहा दिल और अक्सर जैसी एल्बमों से खासी प्रसिद्धी हासिल की। वहीं उनका फिल्म हाऊसफुल 2 का गाना डू यू नो दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications