तू जो हां कहे तो हां - शानदार गाने के साथ शान की वापसी, अदनान - रहमत की प्यारी सी केमिस्ट्री
अपने बेहद प्यारे गाने यकीन के साथ फैन्स का दिल जीत लेने के बाद, शान अपने नए गाने के साथ एक बार फिर वापसी कर रहे हैं। उनके नए सिंगल का नाम है तू जो हां कहे तो हां और इस गाने को सुनकर आप सीधा डांस फ्लोर पर थिरकने को मजबूर हो जाएंगे। इस वीडियो में अदनान खान और रहमत रतन अपने प्यारी सी केमिस्ट्री के साथ आपको गाने के साथ और भी करीब से जोड़ देंगे।
गाने को सुनते ही आप एक खुशनुमा से ज़ोन में चले जाएंगे। हालांकि ये गाना एक थिरकने वाला डांस नंबर है, फिर भी गाने को प्रोड्यूस करने वाली टीम ने इस बात का पूरा ध्यान रखा है कि इस गाने से किसी को भी असहज महसूस ना हो और गाने में कुछ ऐसा ना हो जो आपत्तिजनक हो।

इस गाने के वीडियो में एक लड़के की कहानी है जो अपने पसंद की लड़की का दिल जीतना चाहता है। शान के म्यूज़िक लेबेल से ये एकदम ताज़ा गाना है और शान का मानना है कि अच्छे संगीत को किसी भी प्रपंच की ज़रूरत नहीं है।
गाने को डायरेक्ट किया है मेहुल गडानी ने और इसका वीडियो काफी अच्छा है। वहीं गाने पर शानदार कोरियोग्राफी, फैन्स के बीच इसे तुरंत हिट करने के लिए काफी है।
अपने नए ट्रैक के बारे में बात करते हुए शान ने कहा - तू जो हां कहे तो हां अब तक का सबसे ज़्यादा ध्यान खींचने वाला गाना है जो मैंने बनवाया है। इस गाने का खुशनुमा सा माहौल, युवा फैन्स के बीच भी तेज़ी से पसंद किया जाएगा। वीडियो में नज़र ना आने की बात पर शान का कहना है कि इस गाने की टार्गेट ऑडियंस युवा हैं जो उनकी जेनरेशन से काफी छोटे हैं। इसलिए अगर गाने में शान होंगे तो शायद युवा इससे कनेक्ट नहीं कर पाएंगे। लेकिन चूंकि गाने में अदनान और रहमत जैसी युवा और प्रतिभाशाली कास्ट है इसे युवाओं से जुड़ने में ज़्यादा समय नहीं लगेगा। कुल मिलाकर, शान इस गाने के प्रति, दर्शकों का रिस्पॉन्स देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications












