फिल्मों में एक्टर्स ही गाने को आवाज दें: शान

अपनी मखमली अवाज के चलते लाखों को अपनी आवाज का दीवना बना चुके शान का यह मानना है कि अभिनेताओं को अपनी फिल्मों के गाने खुद ही गाने चाहिए। क्योंकि वह दौर चला गया जब लोगों की गायिकी में पसंद खास हुआ करती थी। आजकल तो जो भी चल जाए वो ही आच्छा है।
पश्चिम के देशों में जब लोगों को यह समझ नहीं आता कि वहां के एक्टर्स अपनी फिल्मों के गाने खुद क्यों नहीं गाया करते। यह ट्रेंड हॉलीवुड में काफी फेमस है। इसपर शान कहते हैं कि अगर फिल्मों के अभिनेता गायक बन जाएंगे तो यहां के गायक अपने लिए कुछ अलग ही ऑप्शन खोज लेंगे।
हाल के समय में कोलावरी डी और डीके बोस भाग जैसे गानों की सफलता के बारे में शान का कहना है कि यह सब तो फिजूल के गाने हैं। लोगों के टेस्ट में काफी बदलाव आ चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











