अब भी गायन सीखते हैं शान

इसीलिए वे अपने गुरू गुलाम मुस्तफा खान साहब से आज भी संगीत का प्रशिक्षण लेते हैं। इस बारे में शान के एक मित्र ने बताया कि शान खुद को अभी भी एक छात्र ही समझते है।
उनके मित्र का यह भी कहना है कि जब भी शान अपने गुरू से कुछ सीखने जाते है तो उन्हें हमेशा संगीत की नई जानकारियां मिलती है जिससे वे अपने गायन में नए प्रयोग करते रहते है।
खुद खान साहब बताते है कि मैं हमेशा शान को संगीत की नयी जानकारियां देता रहता हूं जब भी कभी शान संगीत की कोई क्लास नही कर पाते है तो मैं उन्हें बुलाकर उनकी पिछली क्लास की सारी जानकारियां देता हूं।
कितनी अच्छी बात है कि कामयाबी पाने के बाद भी शान खुद को बडा़ नही मानते है।


Click it and Unblock the Notifications