शान और श्रुति की जुगलबंदी..बस झूम उठे दर्शक
शान की मखमली आवाज का शायद ही कोई भारत में हो जो दीवाना ना हो। उनके हर गाने को लोग पसंद करते हैं और बस सुनते ही गुनगुना उठताे हैं। टी-सीरिज मिक्सटेप के 16वें एपिसोड में जब शान और श्रुति पाठक ने एक साथ परफॉर्म किया तो बस फैन्स झूमने पर मजबूर हो गए।
दोनों ने लकी फिल्म का गाना 'सुन जरा' और 'तुझे भूला दिया' जैसे गानों पर परफॉर्म किया। शान पिछले कई सालों से लगातार बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर सिंगर में से एक हैं तो श्रुति पाठक भी लगातार एक से बढ़कर गाने गा रही हैं।
टी-सीरिज मिक्सटेप में कई सिंगर परफॉर्मेंस दे रहे हैं जिन्हें दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं । शान से लेकर श्रेया घोषाल और नेहा कक्कड़ तक मिक्सटेप में अपने सुरों का जादू बिखेर चुके हैं। मिक्सटेप का अब तक 16 एपिसोड आ चुका है और शो दर्शकों के बीच काफी हिट है।


Click it and Unblock the Notifications











