सरोज ख़ान का ब्रॉडवे म्यूज़िकल

इस शो के बारे में सरोज ख़ान कहती हैं, "मैंने इस शो के लिए हैदराबाद की उदयभानु को लिया है. शो अक्टूबर में तैयार होगा और इसकी रिलीज़ या तो लंदन या फिर स्पेन में होगी."
"फ़िलहाल हम इस शो के गाने रिकॉर्ड कर रहे हैं. एक ब्रॉडवे में जब तक गाने रिकॉर्ड न हों, तब तक रिहर्सल शुरु करने का कोई फ़ायदा नहीं." सरोज ख़ान ने बताया कि वो ये म्यूज़िकल शो कई भाषाओं में करेंगी.
"ये शो अंग्रेज़ी, हिंदी, स्पैनिश और फ्रेंच में किया जाएगा. लेकिन इसके गाने सभी संस्करणों में हिंदी में ही रहेंगे. इन गानों का मतलब दर्शकों को संक्षेप में समझा दिया जाएगा."
शो की हीरोइन उदयभानु के बारे में सरोज कहती हैं, "सभी भाषाओं में उदयभानु ही इस शो को करेंगी. वो बिलकुल श्रीदेवी जैसी दिखती हैं और वैजयंतीमाला जितनी लंबी हैं."
सरोज ख़ान चाहती हैं कि इस ब्रॉडवे शो का संगीत ए आर रहमान तैयार करें. वो कहती हैं, "हमने इस शो के संगीत के लिए ए आर रहमान से बात की है लेकिन फ़िलहाल वो अपने शो को लेकर काफ़ी व्यस्त हैं."
'आम्रपाली' कहानी है एक ऐसी राजनर्तकी की जो एक सिपाही से प्यार कर बैठती है लेकिन उसे बाद में पता चलता है कि वो सिपाही दरअसल एक राजकुमार है. 1966 में इसी नाम की फ़िल्म में वैजयंतीमाला ने 'आम्रपाली' का किरदार निभाया था.
सरोज ख़ान ने 90 के दशक में बॉलीवुड के कई हिट गानों का नृत्य निर्देशन किया था. उनकी और माधुरी दीक्षित की जोड़ी ने 'एक दो तीन' और 'धक धक' जैसे सुपरहिट गानों में साथ काम किया है. आजकल उन्होंने टेलीविज़न का रुख़ किया है. उन्होंने कुछ डांस रिएलिटी शो में जज के रूप में भाग लिया है.


Click it and Unblock the Notifications