ना शाहरूख....ना सलमान...इस मामले में केवल बाबा हैं TOP CLASS!
गणपति का मौका आ चुका है और एक बार फिर पंडालों में बॉलीवुड के गणपति गाने बजना शुरू हो जाएंगे। सलमान से लेकर शाहरूख तक हर कोई गणपति का आशीर्वाद अपनी फिल्मों ंमें ले चुके हैं। लेकिन अगर वाकई गणपति आरती की बात की जाए तो संजय दत्त की वास्तव वाली आरती की कोई टक्कर नहीं है।
अब एक बार फिर संजय दत्त अपनी आने वाली फिल्म भूमि के लिए गणपति आरती रिकॉर्ड करने वाले हैं। यानि कि एक बार फिर उनका गणपति सॉन्ग पंडालों में गूंजेगा।

भूमि डायरेक्टर उमंग कुमार को पूरा यकीन है कि संजय दत्त की ये गणपति आरती सुपरहिट होगी। और उन्होंने इसके लॉन्च के प्लान भी बना लिए हैं।
गौरतलब है कि भूमि एक बाप - बेटी की कहानी है जहां, अपनी बेटी को बचाने के लिए एक पिता किसी भी हद तक जाता है। फिल्म 15 सितंबर को रिलीज़ हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











