हिट बना दिया अनु मलिक का फ़्लॉप गाना- सलमान ख़ान

By Bbc

हिट बना दिया अनु मलिक का फ़्लॉप गाना- सलमान ख़ान
सलमान ख़ान की फ़िल्म 'रेडी' का गाना 'कैरेक्टर ढीला' आजकल काफ़ी हिट साबित हो रहा है. इसका संगीत प्रीतम ने दिया है. हाल ही में संगीतकार अनु मलिक ने दावा किया था कि प्रीतम ने इस गाने की धुन उनके एक पुराने गाने से चुराई है.

;

अभिनेता सलमान ख़ान ने अनु मलिक के इस आरोप का बड़ी साफ़गोई से जवाब दिया. सलमान ने बताया कि वो पिछले दिनों अनु मलिक से मिले थे तब अनु ने मुझसे कहा कि कैरेक्टर ढीला गाने की धुन उनकी है और उन्होंने अपना वो पुराना गाना भी सुनाया.

;

सलमान ख़ान कहते हैं, "जब अनु मलिक जी ने अपना वो गाना मुझे सुनाया तो मैंने कहा कि हां गाने की धुन बिलकुल कैरेक्टर ढीला वाले गाने जैसी है. लेकिन मैंने पहले आपका गाना कभी नहीं सुना और ज़्यादातर लोगों ने नहीं सुना. तो अनु जी हमने तो आपके फ़्लॉप गाने को हिट बना दिया."

;

सलमान ख़ान कहते हैं कि बेशक 'कैरेक्टर ढीला' युवाओं को बेहद पसंद आ रहा है, लेकिन फ़िल्म में उनका पसंदीदा गाना 'मेरी अदा वे आ जा' है. इसकी वजह पूछने पर उन्होंने चुटकी लेने के अंदाज़ में कहा, "ये गाना मुझे इसलिए पसंद है क्योंकि संगीतकार प्रीतम की ये मौलिक रचना है."

;

सलमान ख़ान ने हाल ही में यशराज बैनर के लिए पहली बार एक फ़िल्म साइन की जिसमें उनके साथ कटरीना कैफ़ मुख्य भूमिका में होंगी. पिछले दिनों कटरीना कैफ़ ने बयान दिया था कि अगर कभी उन्होंने अपना ख़ुद का प्रोडक्शन हाऊस खोला तो वो आमिर ख़ान को अपनी पहली फ़िल्म के लिए साइन करना चाहेंगी.

;

जब सलमान से पूछा गया कि कटरीना ने उनकी जगह आमिर का नाम लिया इस पर उनकी क्या प्रतिक्रिया है. तो सलमान का जवाब था, "बड़ी ख़ुशी की बात है. मैं ये सुनिश्चित करूंगा कि आमिर कटरीना की फ़िल्म साइन कर लें."

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X