ईद पर सुनिएगा सलमान 'बजरंगी' भाईजान की कव्वाली
सलमान खान बजरंगी भाईजान की शूटिंग में व्यस्त हैं और उन्होंने निज़ामी बंधुओं के साथ कव्वाली शूट की। शूट पर सलमान काफी मस्ती करते दिखे। सलमान फिल्म में कव्वाली गाते दिखेंगे। शूटिंग दिल्ली की एक दरगाह पर हुई और निज़ामी बंधुओं ने खूब समां बांधा। सलमान ने हरे कुर्ते में अपनी एक फोटो भी सोशल साइट्स पर शेयर की। फिल्म में सलमान खान और करीना कपूर वापस एक साथ काम करते दिखेंगे।
सलमान एक मुस्लिम लड़के का किरदार निभा रहे हैं जबकि करीना उनकी लव इंटरेस्ट बनी है। कबीर खान के साथ सलमान एक था टाइगर में पहले ही काम कर चुके हैं। सलमान के साथ इस रोल के लिए कबीर खान कैटरीना कैफ को लेना चाहते थे ।
पढ़िए अर्पिता की शादी की तैयारियों में कितने Busy हैं सलमान
सलमान चाहते थे कि इस रोल को करीना ही परदे पर उतारे। इससे पहले सलमान तीस मार खां में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ के साथ एक कव्वाली पर थिरकते नज़र आए थे पर निज़ामी बंधु की ये कव्वाली सभी मायनों में अलग है।


Click it and Unblock the Notifications
