गर्मी के कारण बीमार पड़े सलमान..लेकिन करते रहे शूटिंग
सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म टाइगर जिंदा है की शूटिंग में जोर शोर से लगे हुए हैं। वो ट्यूबलाइट फ्लॉप होने के बाद एक बार फिर दमदार वापसी करने के लिए तैयार हैं। इन दिनों टाइगर जिंदा है की शूटिंग यूनाइटेड अरब अमीरात में चल रही है।
यूएई में 50 डिग्री तापमान होने के बाद भी सलमान खान और पूरी युनिट फिल्म की शूटिंग में लगी हुई है। सलमान खान इस भीषण गर्मी के कारण हीटस्ट्रोक का शिकार हुए और सीधे वैन में चले गए। थोड़ी देर आराम करने के बाद सलमान खान एक बार फिर शूटिंग करने आ गए।

सलमान खान जानते हैं कि देश के बाहर शूटिंग करने में थोड़ा भी देर हो तो असर फिल्म के बजट पर पड़ता है। इसलिए सलमान खान ने बीमार पड़ने के बाद भी शूटिंग कैंसल करने की जगह फिल्म की शूटिंग जारी रखना ही सही समझा। सलमान और कैटरीना कैफ अबु धाबी में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। बता दें, अब फिल्म का अंतिम शेड्यूल चल रहा है।
कुछ दिनों पहले भी सलमान खान की सेट पर की तस्वीरें आई थीं जिसमें सलमान खान काफी दमदार अवतार में नजर आ रहे थे। सलमान खान फिल्म के अच्छी खासी मेहनत कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications