#Sultan: एक बार जो सलमान ने कमिटमेंट कर दी...तो...अपना गाना रिलीज़
सलमान खान ने एक बार जो कमिटमेंट कर दी तो फिर वो किसी की नहीं सुनते। कुछ दिन पहले उन्होंने अपने फैन्स से कमिटमेंट की थी कि सुलतान के सारे गाने वो अपनी आवाज़ में गाएंगे।
तो उन्होंने अपना वादा पूरा करते हुए जग घुमेया का सलमान खान वर्जन रिलीज़ कर दिया है। हालांकि एक बार फिर ये गाना अरिजित सिंह सुनेंगे और थोड़ा दुखी होंगे।
[''मैं समझ गया था कि सलमान के साथ बद्तमीज़ी की...कान में कहा था Sorry'']
पर फिर भी कोई भी म्यूज़िक फैन ये मानेगा कि इस गाने को इतना एडिट किया गया है कि ये कहीं से भी सलमान खान का गाना नहीं रह गया।
पूरे गाने को इतना ईको किया गया है कि वो सलमान की ही आवाज़ है या नहीं ये पहचानने में आपको 3.50 मिनट लग जाएंगे। हालांकि 4.50 मिनट में गाना खत्म भी हो जाएगा।
[#BindaasBol: देखते रह गए सलमान और तुरंत रिप्लेस हो गया सुलतान!]
बहरहाल, सलमान खान हैं तो गाना तो लोगों को पसंद आएगा ही। इससे पहले ये गाना राहत फतेह अली खान की आवाज़ में रिलीज़ हो चुका है।
आप सुनिए सलमान खान की आवाज़ में जग घुमेया -


Click it and Unblock the Notifications
