FACT: ओरिजिनल नहीं है बजरंगी भाईजान की कव्वाली, सुनिए कहां से लिया गाना!
सलमान खान स्टारर बजरंगी भाईजान अपने साथ रोज़ कोई ना कोई नया तोहफा फैन्स को देकर उन्हें खुश कर रही हैं और इसी कड़ी में रिलीज़ किया गया फिल्म का तीसरा गाना भर दे झोली मेरी रिलीज़ किया गया। पर जैसी अटकलें लगाई जा रही थीं ये कव्वाली हर किसी ने पहले भी सुनी है।
क्योंकि ये कव्वाली मशहूर कव्वाल साबरी ब्रदर्स से इंस्पायर है। हां, आज के हिसाब से और अदनान सामी की गायकी के हिसाब से इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। अब फिल्म में साबरी बंधूओं को क्रेडिट मिला है या नहीं पता नहीं लेकिन ये कव्वाली कहीं से भी ओरिजिनल से बेहतर नहीं है। अगर यकीन नहीं तो सुनिए ओरिजिनल और बजरंगी भाईजान का वर्जन -
<iframe width="640" height="390" src="https://www.youtube.com/embed/5V1vwK8tC9c" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>


Click it and Unblock the Notifications












