#TubelightSong- देख लीजिए सलमान-सोहेल की 'नाच मेरी जान'..टोटल भाईगिरी..
सलमान खान फिल्म ट्यूबलाइट का गाना नाच मेरी जान आ चुकी है। सुनििए आप भी।
आखिर दर्शकों का इंतजार खत्म हुआ और ट्यूबलाइट का नया गाना नाच मेरी जान आउट हो चुका है। तो देर किस बात की सबसे पहले आप यहां देखिए सलमान खान और सोहेल खान की इस गाने में क्यूट भाईगिरी जो आपके चेहरे पर मुस्कान ले आएगी तो साथ ही आप गाना गुनगुनाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।
सलमान खान और सोहेल खान इस गाने में पूरी तरह से मस्ती करते नजर आ रहे हैं। आपको भी इन दोनों का भाईगिरी पसंद आएगा। फिल्म के बोल भी काफी अच्छे हैं। इसे कंपोज प्रीतम ने किया है। फिल्म के इस गाने का इंतजार काफी समय से किया जा रहा था।
[सलमान खान के फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं..शुरू हो गया Tubelight Month ]
सलमान खान की ट्यूबलाइट इस महीने ईद पर रिलीज के लिए तैयार है।फिल्म में सोहेल खान लगभग 6 साल बाद एक्टिंग करते नजर आएंगे। सलमान खान इसमें एक ऐसे शख्स का किरदार निभा रहे हैं जिसे बातें धीरे धीरे समझ में आती है और उसकी पूरी दुनिया उसके भाई के इर्द गिर्द है।
फिल्म को डायरेक्ट कबीर खान ने किया है। कहने की जरूरत नहीं है कि फिल्म के गाने और ट्रेलर अब तक काफी ज्यादा पसंद किए जा चुके हैं और सलमान खान की फिल्म है तो रिलीज के पहले ही ब्लॉकबस्टर भी हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











