#Ready: लीजिए अब ट्यूबलाइट से पूरा सुलतान बनने जा रहे हैं सलमान!
सलमान खान को गानों का कितना शौक है ये तो सब जानते ही हैं, लेकिन ट्यूबलाइट के साथ सलमान खान म्यूज़िक इंडस्ट्री के भी सुलतान बनने जा रहे हैं। जानिए डीटेल्स।
सलमान खान स्टारर ट्यूबलाइट काफी समय से चर्चा में है लेकिन इस बार सलमान खान ने फिल्म को चर्चा का अलग ही कारण दे दिया है। अगर सूत्रों की मानें तो सलमान खान अपना म्यूज़िक लेबल लॉन्च करने जा रहे हैं। और ट्यूबलाइट के सारे गाने इसी लेबल के अंडर लॉन्च होंगे।
यानि कि अब सलमान प्रोड्यूसर बनने के बाद, म्यूज़िक इंडस्ट्री के भी सुलतान बनने जा रहे हैं। वैसे भी सलमान को म्यूज़िक का काफी शौक है तो इस कंपनी में थोड़ा वो खुद गाएंगे, थोड़ा लूलिया से गंवाएंगे और थोड़ा नए टैलेंट को चांस देंगे।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी खबर थी कि सलमान की 'खास दोस्त' लूलिया वंतूर गाने का काफी शौक रखती हैं। उन्होंने हिमेश रेशमिया के साथ एक सिंगल गाना भी रिकॉर्ड किया है। अब सलमान अपना पूरा म्यूज़िक लेबल ही लॉन्च कर रहे हैं तो लूलिया भी इसका हिस्सा हो सकती हैं।
[#Details: लूलिया - सलमान और हिमेश के इस गाने के बारे में सुना?]
यानि कि ट्यूबलाइट से सलमान खान एकदम बॉलीवुड के सुलतान बन जाएंगे। खुद का प्रोडक्शन हाउस और खुद का म्यूज़िक लेबल। खुद का फैशन लेबल बींग ह्यूमन था ही अब खुद का ज्वेलरी लेबल भी हो चुका है। कुछ बचा है क्या सलमान?
[#Pics: ट्यूबलाइट के सेट से ओम पुरी की आखिरी तस्वीरें]
वैसे जानिए ट्यूबलाइट की लेटेस्ट डीटेल्स -


Click it and Unblock the Notifications