#AwardAlert: एक बार फिर साथ आ रही है सलमान की 'सुलतान तिकड़ी'!
सलमान खान के कुछ खास लोग हैं जो उनकी फिल्मों में बार बार दिखाई देते हैं। और अब एक बार फिर सुलतान की तिकड़ी जग घुमेया का जादू बिखेरने जा रही है।
सलमान खान की आने वाली फिल्मों के काम तेज़ी से चल रहे हैं। एक तरफ जहां टाईगर ज़िंदा है की शूटिंग ऑस्ट्रिया में शुरू हो चुकी है, वहीं अली अब्बास ज़फर फिल्म के बाकी काम भी तेज़ी से निपटा रहे हैं।
अब खबर है कि एक बार फिर से विशाल शेेखर, अली अब्बास ज़फर और सलमान खान मिलकर सुलतान का जग घुमेया वाला मैजिक दोबारा क्रिएट करेंगे। पिछले साल जग घुमेया ने काफी म्यूज़िक अवार्ड्स जीते हैं।

और इस बार तो इस रोमांटिक ट्रैक में सलमान खान का साथ देंगी कैटरीना कैफ। ऐसे में कैटरीना कैफ के साथ रोमांस का जादू बिखेरने के लिए विशाल शेखर से टाईगर ज़िंदा है की टीम को काफी उम्मीदें हैं।
[#Dhamaka: 2018 में ईद के साथ होली भी मनाने वाले हैं सलमान खान!]
अब जब सलमान को गाना मिलेगा तो ज़ाहिर सी बात है उनका डांस स्टेप भी उनके हर गाने की तरह वायरल होगा। आप भी देखिए, सलमान खान के वो डांस स्टेप जो शानदार तरीके से वायरल हुए -


Click it and Unblock the Notifications











