ATTACK:: सलमान खान एक बार फिर अपनी #Superhit जोड़ी के साथ!
सलमान खान और चटक गानों का साथ तो हमेशा ही रहता है और जब से उन्हें बादशाह मिले हैं तो सलमान एक बार तो धमाकेदार गाना ज़रूर दे देते हैं जो पार्टियों की जान बन जाए। इस बार भी ऐसा ही होना है।
सलमान खान की फिल्मों में एक चीज़ बड़ी खास होती है। वो हैं एकदम बिंदास म्यूज़िक। मतलब कि वो जो दिल पर चढ़े ना चढ़े पर दिमाग औऱ ज़ुबान पर ज़रूर चढ़ जाता है। और जब ज़ुबान पर गाने चढ़ाने हो तो आजकल सबसे पहला नाम है रैपर बादशाह।
सलमान और बादशाह की जोड़ी सेल्फी ले ले रे और बेबी नू बेस बेस पसंद है दे ही चुकी है। और अब बादशाह ने कंफर्म कर दिया है कि जल्द ही वो और सलमान मिलकर एक और चार्टबस्टर देंगे जो साल भऱ सबकी ज़ुबान पर रहे।

अब ये गाना ट्यूबलाइट के लिए है या टाईगर ज़िंदा है के लिए पता नहीं। लेकिन चूंकि ट्यूबलाइट के म्यूज़िक एल्बम की डील हो चुकी है और फिल्म में केवल तीन ही गाने हैं तो हो सकता है कि ये धमाका क्रिस्मस पर हो। वैसे भी क्रिस्मस पर सलमान आमिर खान बनने वाले हैं।
दूसरी तरफ एक बार फिर से विशाल शेेखर, अली अब्बास ज़फर और सलमान खान मिलकर सुलतान का जग घुमेया वाला मैजिक दोबारा क्रिएट करेंगे। पिछले साल जग घुमेया ने काफी म्यूज़िक अवार्ड्स जीते हैं।
और इस बार तो इस रोमांटिक ट्रैक में सलमान खान का साथ देंगी कैटरीना कैफ। ऐसे में कैटरीना कैफ के साथ रोमांस का जादू बिखेरने के लिए विशाल शेखर से टाईगर ज़िंदा है की टीम को काफी उम्मीदें हैं।
अब जब सलमान को गाना मिलेगा तो ज़ाहिर सी बात है उनका डांस स्टेप भी उनके हर गाने की तरह वायरल होगा। आप भी देखिए, सलमान खान के वो डांस स्टेप जो शानदार तरीके से वायरल हुए


Click it and Unblock the Notifications











