'लक' में छा गए सलीम-सुलेमान
संगीतकार भाई सलीम सुलेमान ने आने वाली फिल्म लक में अपने हुनर का शानदार परिचय दिया है। फिल्म का टाइटल ट्रैक काफी प्रभावी बन पड़ा है। इसके वीडियों में संजय दत्त और इमरान खान के अभिनय ने सोने पे सुहागा का काम किया है।
फिल्म में चार ओरिजनल गाने और पांच मिक्स गाने है। इस फिल्म से बालीवुड में प्रवेश करने जा रही श्रुति हसन ने फिल्म के गाने 'आजमा' को आवाज दी है। इसके गाने 'खुदाया वे' को सलीम ने अपनी मखमली आवाज के जादू में खुद पिरोया है।
इससे पहले सलीम सुलेमान ने फिल्म रब ने बना दी जोड़ी और 8 बाय 10 तस्वीर में अपने संगीत का जादू चला चुके है।
More from Filmibeat
इमरान खान बालीवुड लक श्रुति हसन संजय दत्त bollywood imran khan luck music salim sulaiman sanjay dutt shruti hasan


Click it and Unblock the Notifications











