रोहित शेट्टी ने 'माहौल' के रोमांटिक म्यूजिक को किया लॉन्च, ऐसे की तारीफ!

By Filmibeat Desk
rohit shetty, maahaul

दिलो-दिमाग़ को सुकून पहुंचाने वाला गीत 'माहौल' एक ऐसा गाना है जिसमें प्रेम और समर्पण की अनोखा संगम देखने को मिलेगा। उल्लेखनीय है कि आईपी सिंह द्वारा लिखित इस गाने को गाया, कम्पोज़ और इसे प्रोड्यूस राज पंडित ने किया है और इस म्यूज़िक वीडियो में भी एक लीड एक्टर के तौर पर‌ नज़र आ रहे हैं और म्यूज़िक वीडियो में उनके साथ नज़र आ रही हैं बेहद ख़ूबसूरत वेदिका कौल व्यास।

मुम्बई में आज म्यूज़िक वीडियो 'माहौल' को एक बड़े ही भव्य और शानदार अंदाज़ में‌ लॉन्च किया गया। ग़ौरलतब है कि इस मौके पर इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों ने अपनी ख़ास मौजूदगी दर्ज कराई। जाने-माने‌ फ़िल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी और मशहूर संगीतकार जोड़ी सलीम-सुलेमान ने 'माहौल' के लॉन्च पर अपनी उपस्थिति से चार चांद लगा दिये।

लॉन्च के मौके पर 'माहौल' के म्यूज़िक वीडियो को देखने के बाद रोहित शेट्टी इस गाने से बेहद प्रभावित नज़र आए। उन्होंने‌ कहा, "इस गाने की धुन और म्यूज़िक वीडियो में दर्शायी गयी सादगी दिल को छू लेने वाली है। राज ने इस गाने के साथ कमाल किया है और मुझे उसपर गर्व है कि उन्होंने‌ इस क़दर एक बेहद उम्दा किस्म का गाना दर्शकों के सामने पेश किया है।"

'माहौल के बारे में बात करते हुए सलीम मर्चेंट ने कहा, "माहौल एक बेहद मधुर और कर्णप्रिय गाना है। मैंने पहले भी राज के साथ काम किया है और मैं यह कहना चाहता हूं कि राज एक बेहद प्रतिभाशाली है। वो ना सिर्फ़ एक बढ़िया गायक है, बल्कि वो एक बेहद अच्छे डांसर भी है।

मुझे उसपर बहुत नाज़ और मुझे इस बात का पूरा यकीन है कि वो जल्द ही नई बुलंदियों को छुएगा।" एक से बढ़कर एक गानों को गाने‌ के‌ लिए जाने जानेवाले राज पंडित ने‌ 'माहौल' के रूप में अपने पहले रोमांटिक गाने को लॉन्च को लेकर बेहद उत्साह जताया। उन्होंने‌ कहा, "यह एक ऐसा गाना है जो मेरे दिल के बेहद क़रीब है।

इस गाने की सुकून भरी धुन से लेकर जिस अंदाज़ में इस गाने को शूट किया गया है, उस सबमें में आपको हमारी मेहनत, लगन के साथ-साथ प्यार का अक्स दिखाई देगा।" 'माहौल' को फ़िल्ममेकर रोहित शेट्टी द्वारा लॉन्च किये जाने पर अपनी ख़ुशी जताते हुए राज पंडित ने कहा कि उन्हें रोहित शेट्टी के 'मिडास टच' पर हमेशा से यकीन रहा है।

राज ने कहा, "बात जब एक्शन की हो, कॉमेडी की हो या फिर रोमांस की हो, रोहित शेट्टी का अंदाज़ सबसे जुदा रहा है। उनकी फ़िल्मों में जिस तरह से रोमांस को दर्शाया जाता है, वह अद्भुत होता है। मेरा मानना है कि रोहित शेट्टी उस पारस की तरह हैं जो जब भी किसी भी चीज़ को छूते हैं, वह सोने में तब्दील हो जाती है। मुझे उम्मीद है कि यहां पर उनकी मौजू्दगी हमारे लिए भी जादुई साबित होगी।"

म्यूज़िक वीडियो के बारे में बात करते हुए वेदिका कौल व्यास ने कहा, "मुझे माहौल की शूटिंग के दौरान काफ़ी मज़ा आया। मैं राज पंडित का‌ शुक्रिया अदा करना चाहूंगी कि उन्होंने मुझे इस म्यूज़िक वीडियो में काम करने का मौका दिया। मैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बेहद गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।"

ग़ौरतलब है कि इस वीडियो सॉन्ग के लॉन्च के मौके पर जाने-माने फ़िल्ममेकर रोहित शेट्टी ने एक्श‌न क्लैप दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा, "आमतौर पर एक्शन क्लैप किसी भी शॉट की शुरुआत में‌ दिया जाता है। अब जब मैंने इस गाने के लॉन्च के मौके पर क्लैप दे दिया है तो मैं उम्मीद करता हूं कि यह राज पंडित और उसकी पूरी टीम के लिए एक बढ़िया शुरुआत का संकेत साबित होगा।"

'माहौल' के म्यूज़िक वीडियो में राज पंडित और वेदिका कौल व्यास ने लीड एक्टर्स के तौर पर काम किया है और गाने में उनकी केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। यह गाना सभी प्रमुख म्यूज़िक स्ट्रीमिंग साइट्स पर उपलब्ध है। मर्चेंट रिकॉर्ड्स और गोडैडी इंडिया की प्रस्तुति 'माहौल' के म्यूज़िक वीडियो को सलीम-सुलेमान के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।

More from Filmibeat

Read more about: rohit shetty maahaul
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X