VIDEO: 'रॉकी हैंडसम' पार्टी सांग.. नोरा फतेही का जलवा.. दिखीं HOT
[म्यूजिक] एक्शन फिल्मों का इंतजार कर रहे फैंस के लिए इस साल एक बेहतरीन फिल्म आ रही है। जी हां, हम बात कर रहे हैं जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म रॉकी हैंडसम की। फिल्म का टीजर रिलीज होकर काफी हिट भी हो चुका है। बहरहाल, अब फिल्म का पहला गाना भी रिलीज कर दिया गया है।
गानें की टाइटल है- 'रॉक था पार्टी..' ..लिहाजा, जैसा कि टाइटल है यह एक धमाकेदार पार्टी सांग है। जहां आपको एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट नोरा फतेही ग्लैमरस अंदाज में झूमतीं दिखेंगी। इस गाने की म्यूजिक, लिरिक्स और आवाज भी बॉम्बे रॉकर्स ने दी है।
Must Read: साल 2016 की आने वाली एक्शन फिल्में
'रॉकी हैंडसम' को अब तक साल 2016 की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म माना जा रहा है। निशिकांत कामत के निर्देशन में बन रही है यह फिल्म 25 मार्च को रिलीज होने वाली है। फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ श्रुति हसन और नथालिया कौर मुख्य किरदारों में दिखेंगे।
यहां देंखे फिल्म का पहला गाना-


Click it and Unblock the Notifications














