एक्शन रीप्ले में रिचा शर्मा का 'जोर का झटका'
गायिका रिचा शर्मा का यह झटका उन श्रोताओ को निश्चित रूप से लगा होगा जो की हमेशा ही उनसे सूफी गायकी की उम्मीद रखते हैं। फ़िल्म ''एक्शन रीप्ले '' दीवाली पर रिलीज़ होने वाली है और इस फ़िल्म का गीत 'जोर का झटका हाय जोरों से लगा'' श्रोताओं के बीच बहुत लोकप्रिय हो चुका है।
रिचा श्रोताओ के बीच लोकप्रिय हो चुके इस गीत की वजह से काफी खुश हैं। उनकी इस खुशी का कारण यह भी है कि संगीतकार प्रीतम ने उन्हे मसाला मूवी में गाना गाने का मौका दिया। ये गाना ऐश्वर्या राय बच्चन पर फिल्माया गया है उनके लिए यह भी बड़ी बात है। वैसे रिचा ने ऐश्वर्या के लिए पहले भी 'ताल' फ़िल्म में एक गीत गाया था लेकिन वह एक सूफी गीत था।
तो यह दिवाली रिचा के लिए बहुत ही अच्छी दिवाली साबित हो रही है क्योंकि उनका गाया गीत तो सुपर हिट हो चुका है। उनकी गायकी का जोर का झटका श्रोताओ को भी जोरो से ही लग रहा है।
action replay action replayy एक्शन रीप्ले बॉलीवुड म्यूजिक रिचा शर्मा संगीत सूफी संगीत bollywood music richa sharma singer sufi music


Click it and Unblock the Notifications
