'काइट्स' के रीमिक्स गीत बने पसंदीदा

By Jaya Nigam

Kites
टी-सीरीज प्रमुख भूषण कुमार ने 'काइट्स' का संगीत जारी किया है। भूषण बताते हैं कि 'काइट्स" के रीमिक्स गीतों से एक्स्ट्रा रेवेन्यू आ रहा है। वह बताते हैं कि काइट्स का म्यूजिक 10 दिन पहले ही जारी किया गया है। अब तक काइट्स के गीतों की बिक्री उत्साहजनक है। उनके मुताबिक अब इन्हीं गीतों को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। वह कहते हैं कि बहुत से लोग रीमिक्स गीतों को डाउनलोड कर रहे हैं। साथ ही मूल गीतों की अपेक्षा रीमिक्स को रिंगटोन बना रहे हैं। इससे एक्स्ट्रा रेवेन्यू मिलता है।

अनुराग बसु के निर्देशन में बनी 'काइट्स" 21 मई को प्रदर्शित होगी। भूषण के मुताबिक उनके कहने पर ही राकेश रोशन ने 'काइट्स' के एलबम में रीमिक्स गीत शामिल किये हैं। वह बताते हैं कि इन रीमिक्स गीतों को एल्बम में डलवाने के लिए उन्हे तायार करना बेहद मुश्किल रहा। राकेश रोशन ने अब तक अपनी किसी भी फिल्म में रीमिक्स गीत शामिल नहीं किए थे। लेकिन इस बार उनकी फिल्म 'काइट्स" में तीन रीमिक्स गीत डाले गए हैं।

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और मेक्सिकन अभिनेत्री बारबारा मोरी की मुख्य भूमिकाओँ वाली इस फिल्म के एलबम में 'दिल क्यूं ये मेरा", 'तुम भी हो वही" और 'जिंदगी दो पल" गीतों के रीमिक्स भी शामिल किए गए हैं। राजेश रोशन ने इन गीतों का संगीत तैयार किया है।

भूषण ने बताया, "मैंने किसी तरह से राकेश रोशन और ऋतिक को रीमिक्स के लिए तैयार किया। उनको मनाना बहुत मुश्किल था लेकिन मैंने इनकी जरूरत के औचित्य के कारण स्पष्ट किए थे। ऋतिक क्लबों में जाते रहते हैं और वह जानते हैं कि वहां किस तरह का संगीत बजता है इसलिए उन्होंने मेरी बात को समझा। मैं उनका दृष्टिकोण बदल सका था।"

भूषण की कंपनी टी-सीरीज ने फिल्म का संगीत जारी किया है। वह कहते हैं, "सामान्य तौर पर फिल्म निर्माता और संगीतकार रीमिक्स पसंद नहीं करते। वे गीतों के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और उनमें अतिरिक्त ध्वनियां शामिल करना या संगीत में थोड़ा भी परिवर्तन करना स्वीकार नहीं करते।" वह कहते हैं, "वे नहीं समझते कि यदि गीतों के रीमिक्स न बनाए जाएं तो डीजे खुद इन गीतों के रीमिक्स बना लेते हैं और कभी-कभी तो वेबसाइट्स पर भी ये रीमिक्स डाल दिए जाते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X