नाजिया हसन 'आप जैसा कोई..' नहीं

By Staff

फिल्म 'कुर्बानी' के गीत 'आप जैसा कोई..' से लाखों भारतीयों के जेहन में छा जाने वाली पाकिस्तानी गायिका नाजिया हसन को गुरुवार को उनकी नौवीं पुण्यतिथि पर उनके चाहने वालों ने शिद्दत से याद किया।

नाजिया ने जब 'आप जैसा कोई..' गीत को आवाज दी थी तो उनकी उम्र महज 15 साल थी। इस गीत के लिए उन्हें 'फिल्म फेयर' पुरस्कार से भी नवाजा गया था। इस गीत के बाद उन्हें 'डिस्को दीवाने आहा..' अलबम से लोकप्रियता मिली। इन दोनों मशहूर गीतों में संगीत भारतीय संगीतकार बिड्डू ने दिया था।

नाजिया की याद में पाकिस्तानी समाचार पत्र 'डॉन' ने गुरुवार को लिखा, "नाजिया हसन सबसे प्रभावशाली और लोकप्रिय गायिका थी। संभवत: वह 80 और 90 के दशक में भारत और पाकिस्तान दोनों मुल्कों की एक मात्र पॉप गायिका थी।"

'इंडिया टुडे' पत्रिका ने नाजिया को 'भारत की तस्वीर बदलने वाले 50 शख्सों' में शामिल किया था। पत्रिका ने कहा कि नाजिया समय से आगे चल रही थी।

बॉलीवुड में नाजिया की लोकप्रियता को लेकर कई खबरें सामने आई थी। एक बार यह भी खबर आई कि वह महान गायिका लता मंगेशकर को टक्कर दे सकती हैं।

नाजिया का जन्म तीन अप्रैल 1965 को कराची में हुआ था। पाकिस्तान में उन्हें टेलीविजन कार्यक्रम 'संग संग' से काफी लोकप्रियता मिली। उनके भाई जोएब भी गायक थे।

नाजिया और जोएब ने संगीत की पढ़ाई लंदन में की थी। समाचार पत्र 'डॉन' का कहना है कि 80-90 के दशक में वैसे तो पाकिस्तान में कई गायक थे लेकिन वह नाजिया ही थी, जिन्होंने देश में पॉप संगीत को लोकप्रिय बनाया।

फेफड़े के कैंसर से जूझ रही पॉप संगीत की यह लोकप्रिय गायिका 13 अगस्त 2000 को मात्र 35 वर्ष की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X