बच्चों को रहमान का गिफ्ट- 'राइम स्कूल'

मुंबई के होटल इंटरकांटिनेंटल-द ललित में आयोजित इस समारोह में सारेगामा के अपूर्व नागपाल ने कहा कि, ''आज ''राइम स्कूल'' की सी डी को लॉन्च करते हुए मुझे बहुत ही ख़ुशी हो रही है, लेकिन यह सब संभव हो सका है ए आर रहमान व कैटरीना की ही वजह से, अगर यह दोनों हमारे इस प्रोजेक्ट में शामिल नहीं होते तो, हम इतनी अच्छी ''राइम स्कूल'' की म्यूजिक सी डी बच्चों के लिए तैयार नहीं कर पाते. मैं इन दोनों का शुक्रगुजार हूँ.
पढ़ें- लाइफस्टाइल पर लेख | चुटकुले
इस मौके पर रहमान ने कहा कि, मैंने इसमें संगीत भले ही नहीं दिया है, लेकिन बच्चों के लिए यह मेरी स्नेह से भरी भेंट है. इसमें मेरे विद्यार्थियों ने संगीत दिया है. उन्होंने इसका संगीत बना लिया तब मैंने उसे सुना, और मुझे बहुत ही पसंद आया इसका सुरीला संगीत, मुझे पूरी उम्मीद है कि बच्चों के साथ-साथ सभी उम्र के श्रोताओ को अच्छा लगेगा. सारेगामा ही एक ऐसी म्यूजिक कंपनी है जो आज भी इस तरह का उम्दा संगीत बच्चों के लिए रिलीज़ कर रही है.
कैटरीना ने 'राइम स्कूल' की म्यूजिक सीडी में कमेंट्री की है. उन्होंने कहा कि, ''इस सीडी को देख मुझे अपना बचपन याद आ गया. मुझे भी बहुत ही ख़ुशी है कि मैं बच्चो के लिए कुछ कर सकी इस प्रोजेक्ट में जुड़ कर. इसका संगीत तो लाजवाब होगा ही क्योंकि रहमान जैसे विश्व स्तर के संगीतकार की देख रेख में इसका संगीत तैयार हुआ है."


Click it and Unblock the Notifications