B'day Special: बचपन में सुर में रोते थे ये सुपरस्टार, इसलिए सारेगामा पर पड़ा नाम
Recommended Video

आज मशहूर संगीतकार आरडी बर्मन की 79वीं जयंती है। उन्हें प्यार से पंचम दा के नाम से जाना जाता है। अक्सर पंचम दा के फैंस उनके पंचम नाम को लेकर सोच में पड़ जाते हैं।
कहा जाता है कि बचपन में जब ये रोते थे तो पंचम सुर की ध्वनि सुनाई देती थी, जिसके चलते इन्हें पंचम कह कर पुकारा गया।

कुछ लोगों के मुताबिक अभिनेता अशोक कुमार ने जब 'पंचम' को छोटी उम्र में रोते हुए सुना तो कहा कि ये 'पंचम' में रोता है, तब से उन्हें 'पंचम' कहा जाने लगा। पंचम दा ने 'हम किसी से कम नहीं, शोले और यादो की बारात जैसी फिल्मों में हिट संगीत दिए। 54 साल की उम्र में 1994 में निधन हो गया था।
आरडी बर्मन ने संगीत प्रेमियों को जितना दिया, उससे कहीं ज़्यादा वो दे सकते थे। संगीत जगत को उनसे जो मिला वो तो उनके ख़ज़ाने का छोटा सा हिस्सा था। अगर आज वो होते तो उनके इस संगीत के ख़ज़ाने से और भी बहुत कुछ मिलता।


Click it and Unblock the Notifications











