VIDEO: रणवीर- अनुष्का के इस डांस को देख जरूर जल जाएंगे दीपिका-विराट!
[म्यूजिक] जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' का नया गाना रिलीज कर दिया गया है। रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा पर फिल्माया गया यह गाना काफी दिलचस्प है। गाने का टाइटल है 'पहली बार' और शायद रणबीर- अनुष्का का इतना बिंदास अंदाज हम पहली बार ही देंखेगे।
इस गाने को आवाज दी है सुकृति कक्कर और सिद्धार्थ महादेवन ने। वहीं, जहां कोरियोग्राफी की बात है तो बता दें, इस गाने की कोरियोग्राफी खुद रणवीर और अनुष्का ने ही की है। जी हां, है न मजेदार..हमने तो कोरियोग्राफी के मामले में रणवीर- अनुष्का को पास कर दिया, आप भी वीडियो देखकर फैसला लें।
जोया अख्तर के निर्देशन में बनी दिल धड़कने दो 15 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, अनिल कपूर और शेफाली शाह मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
नीचे देंखे गाने का वीडियो-


Click it and Unblock the Notifications


