रंगून का Bloody Hell सुपरहिट..हंटरवाली कंगना...लाजवाब
रंगून का पहला गाना ब्लडी हेल आउट हो चुका है और गाना भी वाकई काफी शानदार है।
रंगून का ट्रेलर आते ही हर कोई फिल्म का इंतजार कर रहा है। ट्रेलर से ही कंगना रनौत, सैफ अली खान और शाहिद कपूर के फैन्स उनका इंतजार कर रहे हैं। आज फिल्म का गाना ब्लडी हेल आउट हो गया है और इसमें कंगना रनौत का बिंदास अंदाज आपको बहुत ही अच्छा लगेगा।
इस गाने की खास बात ये है कि फिल्म के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने इस गाने की कोरियोग्राफी के लिए नॉर्वे के कोरियोग्राफर सुदेश अधाना को बुलाया जिन्होंने कंगना को इस गाने के लिए लंबी ट्रेनिंग भी दी और तब जाकर गाने की शूटिंग पूरी की गई।
[डब्बू रत्नानी का स्टार कैलेंडर..SEXY सनी लियोन और TOPLESS आलिया भट्ट]
विशाल भारद्वाज का कहना है कि 'सुदेश सिर्फ एक कोरियोग्राफर नहीं है बल्कि वो मॉर्डन डांस में किसी लेक्चर की तरह हैं। हमलोग पेरिस में एक ओपेरा के सिलसिले में मिले थे जिसे मैंने डायरेक्ट किया था और सुदेश ने कोरियोग्राफ। हमलोग हैदर में भी साथ काम किए और उन्होंने नेशनल अवार्ड अपने नाम किया। कंगना रनौत ने भी इस गाने के लिए काफी मेहनत की है।'
रंगून विशाल भारद्वाज के लिए किसी ड्रीम प्रोजेक्ट से कम नहीं है। आप भी सुनिए रंगून फिल्म का ये पहला शानदार गाना।


Click it and Unblock the Notifications