रहमान को 'बेस्ट ऑरिजनल सांग' पुरस्कार

'ब्रॉडकास्ट फिल्म क्रिटिक्स एसोसिएशन' (बीएफसीए) वार्षिक 'क्रिटिक्स चॉइस मूवी' पुरस्कार देता है। सिनेमा जगत की महान उपलब्धियों के लिए ये पुरस्कार दिए जाते हैं। हॉलीवुड पैलेडियम में सितारों से भरे समारोह में रहमान को यह पुरस्कार दिया गया। 'द सोशल नेटवर्क' फिल्म को साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म और इसी फिल्म के लिए डेविड फिंचर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया।
हॉलीवुड के कोलिन फर्थ को 'द किंग्स स्पीच' में अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का और 'ब्लैक स्वान' के लिए नटाली पोर्टमैन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। '127 ऑवर्स' रहमान की 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के बाद ऐसी दूसरी फिल्म है जिसमें उन्होंने बोयल के साथ काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications











