रहमान और ब्रिटिश विश्वविद्यालय ने मिलाया हाथ
आस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार ए आर रहमान ने भारतीय और पश्चिमी संगीत के सम्मिश्रण पर केंद्रित एक कार्यक्रम के लिए हाथ मिलाया है।
गुरुवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आपसी सहमति के समझौते (एमओयू) पर रहमान के चेन्नई स्थित केएम म्यूजिक स्कूल और मिडलसेक्स विश्वविद्यालय ने हस्ताक्षर किए हैं। इसके साथ ही विश्वविद्यालय इस गठबंधन के माध्यम से तीन वर्षीय संगीत पाठ्यक्रम लाने की संभावना की ओर भी देख रहा है।
विश्वविद्यालय से डाक्टरेट की मानद उपाधि हासिल करने वाले रहमान का मानना है कि भारतीय और पश्चिमी संगीत के बीच यह बड़ा सेतु होगा।
मिडलसेक्स विश्वविद्यालय संगीत रचना, संगीत प्रबंधन, संगीत प्रदर्शन, जैज और लोकप्रिय संगीत पर पाठ्यक्रम संचालित करता है।


Click it and Unblock the Notifications