ऑस्‍कर में छटा बिखेरेंगे रहमान-सुखविंदर

By Super

Rahman, Sukhwinder
प्रख्‍यात संगीतकार ए आर रहमान और पार्श्‍व गायक सुखविंदर सिंह को आगामी 81वें वार्षिक ऑस्‍कर पुरस्‍कार समारोह में प्रोग्राम पेश करने के लिए आमन्त्रित किया गया है।

21 फरवरी को होने जा रहे आस्‍कर पुरस्‍कार समारोह के अवसर पर रहमान और सुखविंदर स्‍लमडॉग मिलिनयर के गाने ''जय हो'' को पेश करेंगे। हालांकि दोनों ने अब तक कई पुरस्‍कार समरोहो में एक साथ कार्यक्रम पेश किया है लेकिन पहली आस्‍कर के लिए आमंत्रण मिलना जहां सुखद भरा है वही पर दोनो के लिए घबराहट का कारण भी है।

फिल्‍म स्‍लमडॉग मिलिनयर के जरिए भारतीय सिनेमा को विश्‍वव्‍यापी पहचान मिल रही है। वहीं जब आस्‍कर समारोह के दौरान ये दोनों महान कलाकार अपने संगीत का जादू बिखेरेंगे तो निश्‍चय ही हालीवुड की जनता वाह वाह कर उठेगी।

गौरतलब हो कि सुखविंदर के गाने छैंया छैंया को हालीवुड की फिल्‍म इनसाइड मैन के लिए इस्‍तेमाल किया गया था। इस गाने को गुलजार ने लिखा था और ए आर रहमान ने संगीत दिया था।

और अब इन तीनों की जोड़ी ने मिलकर फिल्‍म स्‍लमडॉग मिलिनयर में तहलका मचाया है। इस फिल्‍म में गुलजार के लिखे गाने जय हो में संगीत देने के लिए ए आर रहमान को प्रतिष्टित गोल्‍डन ग्‍लोब पुरस्‍कार मिल चुका है। इसे सुखविंदर सिंह ने गाया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X