रहमान के जादू में बंधा सिडनी

सिडनी में शनिवार रात रहमान की धुनों में खोने के लिए लगभग 40 हजार लोग इकट्ठा हुए। कार्यक्रम में लगभग 40 संगीतकारों ने हिस्सा लिया। इन सभी ने रहमान के साथ मिल कर संगीत के जादू से दर्शकों को लगभग ढाई घंटे तक बांधे रखा।
सर्द रात में जब रहमान ने 'ख्वाजा मेरे ख्वाजा.' गाया तो लोग उनकी जादुई आवाज में खो गए। कार्यक्रम का आयोजन सिडनी के उपनगरीय इलाके पारामाटा में किया गया था। यहां बड़ी संख्या में भारतीय और अन्य दक्षिण एशियाई मुल्कों के नागरिक रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











