रहमान की धुन पर गाने को बेताब अनुष्का

By Staff

पार्श्व गायिका अनुष्का मनचंदा यूं तो शंकर-एहसान-लॉय से लेकर विशाल शेखर सहित कई चर्चित लोगों के साथ काम कर चुकी हैं, लेकिन उनकी हार्दिक इच्छा ऑस्कर पुरस्कार विजेता ए.आर.रहमान के साथ काम करने की हैं।

अनुष्का ने फोन पर बताया, "मैं रहमान के साथ काम करने के लिए बेताब हूं। हालांकि मैं इन दिनों कई नामचीन कलाकारों के साथ काम कर रही हूं कि लेकिन रहमान के साथ काम करना एक सपने सरीखा होगा।"

उल्लेखनीय है कि अनुष्का पॉप बैंड 'वीभा' की सदस्य थी, लेकिन उसके टूटने के बाद उसने तमिल फिल्म में काम किया।

अनुष्का ने 2006 में पहली बार बालीवुड फिल्म 'गोलमाल' में अपनी आवाज से लोगों के बीच खास पहचान बनाई। उसके बाद उन्होंने 'अगली और पगली', 'कैश', 'चक दे इंडिया' और 'चांदनी चौक टू चाइना' में अपनी गायकी से लोगों के बीच खूब वाहवाही बटोरी।

इस 24 वर्षीय गायिका को बड़े बैनर की आने वाली कई फिल्मों में गाए गए गीतों से काफी उम्मीदें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X